फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two youths died tragically in a road accident, had come from Pune to attend the wedding.

Pratapgarh : सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, शादी में शामिल होने के लिए आए थे पुणे से

Sun, 11 Feb 2024 12:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 12:07 PM IST
सार

रानीगंज इलाके में शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक कुछ दिन पहले ही शादी में शामिल होने के लिए पुणे से आया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Two youths died tragically in a road accident, had come from Pune to attend the wedding.
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीगंज थाना क्षेत्र के लच्छीपुर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मरीज को खाना देकर अस्पताल से लौट रहे थे। वह कुछ दिन पहले ही शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए पुणे से गांव आए थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पंचानामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कन्धई क्षेत्र के रखहा गांव निवासी ऋषिकेश सिंह (27) पुत्र लक्ष्मी नारायण सिंह गांव के ही शेखर सिंह (25) पुत्र छेदीलाल सिंह के साथ चाचा के लड़के को खाना पहुंचाने शनिवार को रानीगंज क्षेत्र के दुर्गागंज स्थित अस्पताल गया था।

विज्ञापन


अस्पताल से लौटते समय रात करीब 10 बजे रानीगंज थाना क्षेत्र के लच्क्षीपुर स्थित साई इंटर कॉलेज के सामने पट्टी से रानीगंज की ओर जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऋषिकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अवस्था में शेखर सिंह को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालत नाजुक होने पर उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन

Two youths died tragically in a road accident, had come from Pune to attend the wedding.
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

पुणे में मिठाई की दुकान चलाता था युवक

ऋषिकेश सिंह दो भाइयों में छोटा था। वह बड़े भाई मुन्ना व पिता लक्ष्मी नारायण सिंह के साथ पुणे में मिठाई की दुकान चलाता था। ऋषिकेश एक रिश्तेदारी में 12 फरवरी होने वाली शादी में हिस्सा लेने के लिए गांव आया था। दोनों युवकों के मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची पूरे गांव में मातम सा छा गया। वहीं शेखर सिंह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता छेदीलाल मजदूरी करके घर का खर्च चलाते हैं। ऋषिकेश सिंह के पिता और बड़े भाई मुन्ना सिंह सूचना पाकर पुणे से प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। उनके आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed