फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two women died after wall collapses

दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत

Fri, 14 Aug 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two women died after wall collapses
पट्टी के आमीसराय सैफ खां में गिरा कच्चा मकान। - फोटो : PRATAPGARH
कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में कच्ची दीवार ढह जाने से मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पट्टी थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी धनपत्ती (71) पत्नी स्व. काशीराम बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे कच्चे दालान से लगे टिनशेड में सो रही थी। इस दौरान दालान की कच्ची दीवार गिरने से वह मलबे के नीचे दब गई। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

इसी तरह आमीसराय सैफ खां के विमलचंद्र शर्मा की पत्नी विद्या देवी (45) गुरुवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे खपरैल मकान के कमरे में पूजा कर रही थी। इस दौरान मकान की दीवार गिरने से वह मलबे में दब गईं। आनन-फानन में मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात से गिरे खपरैल के मकान
विकासखंड के पूरे सुखचैन चरैया निवासी राजकुमारी पत्नी तिहुरी पाल का खपरैल मकान बरसात के कारण गुरुवार को अचानक भरभराकर गिरने लगा। गनीमत रही कि घर के अंदर खाना बना रही राजकुमारी आवाज सुनकर बाहर की तरफ भाग गई। बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक के सिसौरा निवासी अंबिका गौतम व सांगा पट्टी निवासी चंद्रशेखर तिवारी का कच्चा मकान बरसात के कारण धराशायी हो गया। इससे पीड़ित परिवारों का हजारों रुपये की गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। वहीं आसपुर देवसरा ब्लाक के गौरामाफी निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव का मकान भी ढह गया। इससे वह परिवार के साथ खुलें आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
छह के खिलाफ लूट व हत्या की रिपोर्ट
कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर में दुकानदार को मारपीट कर मरणासन्न करने व लूट के बाद दुकानदार की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के भिवनी निवासी मुकेश सोनी ने बताया कि 27 मई को रात करीब साढ़े आठ बजे उसके पिता अशर्फीलाल बरहूपुर बाजार स्थित अपनी सराफा की दुकान बंद कर घर लौट रहा था।

इस दौरान रास्ते में सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज बरहूपुर के पास आधा दर्जन लोगों ने उसे मारपीट कर सोने, चांदी का सामान व रुपये लूटकर फरार हो गए थे। 28 मई को सुबह सूचना पर पहुंचे परिजन अशर्फीलाल को इलाज के लिए जौनपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे पीजीआई ले जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इस दौरान अशर्फीलाल की मौत हो गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भिवनी निवासी कमलाकांत तिवारी, शीतला प्रसाद पांडेय, कमलाकांत का साला व तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पट्टी के आमीसराय सैफ खां में मकान गिरने से दबकर मृत विद्या देवी। फाइल फोटो

पट्टी के आमीसराय सैफ खां में मकान गिरने से दबकर मृत विद्या देवी। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed