फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two vicious crooks arrested with pistol

पिस्टल के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2022 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two vicious crooks arrested with pistol
जेठवारा पुलिस ने पिस्टल के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। जेठवारा पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चौराहे पर चेकिंग लगाई थी।
विज्ञापन

इस दौरान लक्ष्मीगंज तिराहे से लगभग पांच सौ मीटर दूर जूड़ापुर जाने वाले मार्ग पर बाइक से जा रहे नारायणपुर निवासी सुनील कुमार यादव और सरायआनादेव निवासी राजेश कुमार यादव को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उनके पास से पिस्टल, लूट में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में सुनील यादव ने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई के महीने में राजेश यादव व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रावतपुर गांव के पास उसने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसी तरह पिछले वर्ष दिसंबर के महीने में साधुरी शिरोमणि विद्यालय के तिराहे के पास एक व्यक्ति से लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed