Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two vicious criminals arrested in police encounter, one shot in the leg

Pratapgarh : पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Sat, 14 Jun 2025 11:52 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (प्रतापगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (प्रतापगढ़) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 11:52 AM IST
सार

पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम से शुक्रवार की रात पटेरियापुर तिराहा के पास बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक शातिर बदमाश आमिर खान उर्फ गोलू  पुत्र इस्लाम निवासी मदनगढ़ बेलहा पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन
Two vicious criminals arrested in police encounter, one shot in the leg
प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली। - फोटो : संवाद।

विस्तार

पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम से शुक्रवार की रात पटेरियापुर तिराहा के पास बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक शातिर बदमाश आमिर खान उर्फ गोलू  पुत्र इस्लाम निवासी मदनगढ़ बेलहा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के साथ उसके साथी वसीर पुत्र मुसाफिर निवासी सरदार का पुरवा को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


एएसपी पश्चिमी संजय राय ने बताया कि चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश पुलिस को देख पुलिस पर फायरिंग करते भागने लगे। जबाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा, लूट का एक मोबाइल, नकदी व बाइक की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार बदमाशों पर कई संगीन मुकदमें दर्ज हैं। जिला मुख्यालय स्थित राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में  घायल बदमाश का इलाज चल रहा है। मौके से फरार दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed