फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two thugs arrested for duping a bullion shop of Rs 12 lakh

Pratapgarh News: सराफा दुकान से 12 लाख की टप्पेबाजी करने वाले दो ठग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two thugs arrested for duping a bullion shop of Rs 12 lakh
कुंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार सराफ से आभूषण ठगी करने के आरोपी। पुलिस
कस्बा के मेन चौराहा स्थित सराफा दुकान से 12 लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार होने वाले दो टप्पेबाजों को कुंडा पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार दोनों आरोपी मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

कुंडा कस्बे के मेन चौराहा निवासी सराफा व्यवसायी अखिलेश कुमार केसरवानी उर्फ राजू की दुकान पर 18 नवंबर की दोपहर दो युवक शादी के लिए अंगूठी और जंजीर देखने पहुंचे थे। आरोपियों ने कहा कि आभूषण पास में स्थित टेलर मास्टर को दिखाना है। किसी कर्मचारी को साथ भेजने की बात कही। इस पर दुकानदार ने अपने कर्मचारी रामकिशोर पाल को आभूषण लेकर उनके साथ भेज दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान दोनों आरोपी लगभग 12 लाख रुपये का आभूषण लेकर भाग निकले थे। सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में मो. इदरीस निवासी चक्कर की मिलक, थाना सिविल लाइंस, मो. इदरीस निवासी कैलसा रोड, जारतवली मस्जिद के पीछे थाना पाकबड़ा, मुरादाबाद शामिल हैं। सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed