फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two thousand single toilets will be built with 2.40 crores

Pratapgarh News: 2.40 करोड़ से बनेंगे दो हजार एकल शौचालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two thousand single toilets will be built with 2.40 crores
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 1148 ग्राम पंचायतों में दो हजार एकल शौचालय बनेंगे। निर्माण पर करीब 2.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पंचायत राज विभाग ने ऑनलाइन आवेदन के सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एकल शौचालय से वंचित लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा। साल 2021 से 2024 तक 83.35 करोड़ की लागत से 69463 शौचालय बनवाए जा चुके हैं। अब साल 2025 में दो हजार एकल शौचालय निर्माण की अनुमति शासन से मिली है। चयन होने के बाद लाभार्थियों के खाते में छह-छह हजार रुपये की दो किस्त भेजी जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन की मुहिम दो दशक पूर्व से चल रही है, लेकिन 2014 के बाद से इसमें तेजी आई है। हालांकि निगरानी न होने के कारण धीरे-धीरे शौचालय जर्जर भी हो गए है। ग्राम पंचायतों की उदासीनता के कारण काफी संख्या में शौचालय प्रयोग लायक भी नहीं बचे हैं। हालांकि रेट्रोफिटिंग के तहत शौचालयों की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2025-26 का लक्ष्य शासन ने जारी किया है। लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए पंचायती राज विभाग जुटा है। योजना में दिव्यांग, गरीब और विधवाओं को भी शामिल किया गया है। डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि 69463 शौचालय का लक्ष्य मिला है। प्राप्त आवेदनों के सत्यापन का कार्य ब्लॉक स्तर से कराया जा रहा है। अनुमोदन के बाद धनराशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed