फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two teenagers drown in Mattan drain while making reel, investigation continues

Pratapgarh News: रील बनाने के चक्कर में दो किशोर मट्टन नाला में समाए, खोजबीन जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers drown in Mattan drain while making reel, investigation continues
रक्षाबंधन के दिन रील बनाने के चक्कर में उफनाए मट्टन नाला में नहाने गए पांच दोस्तों में दो किशोर गहरे पानी में समा गए। दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। डूबने वाले दोनों किशोरों के साथ नहा रहे तीन साथियों ने घटना के बारे में परिजनों और गांव वालों को जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ घर वाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर तहसीलदार समेत दो थानों की फोर्स नाला में डूबे दोनों किशोर की तलाश कराती रही। जाल भी डाला गया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला, देर शाम तक खोजबीन जारी थी।
विज्ञापन




सांगीपुर थाना के इच्छा मिश्रन का पुरवा गांव निवासी जागेश्वर वर्मा के बड़े बेटे शैलेश, जुड़वा बेटे सत्रह वर्षीय पुत्र गगन व मगन, रामचंद्र गुप्त के पुत्र धीरज(14) एवं शुभम(13) के साथ सोमवार को दिन में करीब 11 बजे साइकिल से गांव के समीप उफनाए मट्टन नाला में नहाने गए थे।
विज्ञापन

पांचों नहाने लगे। इस बीच रील बना रहे गगन और धीरज गहरे पानी में डूब गए। दोनों को डूबता देख उनके तीन साथी पानी से बाहर निकले और भागकर गांव पहुंचे। बदहवास बच्चों ने ग्रामीणों के साथ घर वालों की घटना के बारे में जानकारी दी। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। खबर पर सांगीपुर थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ पुलिस नाले में डूबे दोनों किशोरों की तलाश गोताखोरों से कराने लगी। कुछ देर में तहसीलदार डीपी सिंह व उदयपुर एसओ राधेबाबू भी मौके पर पहुंचे और खोजबीन के प्रयास तेज कराए। पानी में जाल भी डाला गया, लेकिन देर शाम तक दोनों के बारे में कुछ पता नहीं चला।
समय बीतने के साथ ही अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों में चीख-पुकार तेज हो गई। सांगीपुर के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मट्टन नाले में समाए दोनों किशोरों की खोजबीन लगातार जारी है। घाट पर साइकिल और कपड़े मिले हैं। साथ गए बच्चों से पूछताछ के आधार पर तलाश की जा रही है।
जुड़वा भाई के डूबने से परेशान हो गया मगन

बीते दिनों हुई बारिश की वजह से मट्टन नाला में पानी के तेज बहाव के बावजूद जागेश्वर वर्मा के तीन और रामचंद्र गुप्ता के दो बेटे परिजनों को बिना कुछ बताए नहाने गए थे। इनमें गगन व मगन जुड़वा भाई हैं। जिसमें गगन पानी में डूब गया। जुड़वाभाई के डूबने से साथ नहाने गया मगन कुछ ज्यादा ही परेशान दिखाई दिया। वह अपने भाई की पानी से सकुशल बाहर आने का इंतजार करता रहा।



शुभ मुहूर्त का इंतजार करती रह गईं बहनें



मट्टन नाला में डूबे गगन की बहनें सोनी व सरिता अपने भाइयों को राखी बांधने ससुराल से मायके आई थीं। रक्षा बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर डेढ़ बजे के बाद था। इसलिए गगन तीनों भाई व धीरज दोनों भाई परिजनों को बिना कुछ बताए मुहूर्त आने तक मट्टन नाला में नहाने गए थे। यहां गगन व धीरज गहरे पानी में डूब गए और घर पर उनकी बहनें सोनी व सरिता राखी बांधने का इंतजार ही करती रह गईं। बहनें अपने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए उनके सकुशल आने की भगवान से प्रार्थना कर रही हैं।




यूटयूब पर लोड कर रहे थे रील, पानी में डूबे



शैलेश ने पुलिस को बताया कि वे एसपी ग्लोवर 001 के यूटयूबर हैं। घटना के दिन भी वे दोनों किड आईडी पर रील बनाकर यूट्यूब पर लोड कर रहे थे। इसी दौरान मगन और धीरज गहरे पानी में लापता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed