फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two station masters who took the Kashivishwanath Express on the track of the goods train were summoned in Luck

Pratapgarh : मालगाड़ी के ट्रैक पर काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस को लेने वाले दो स्टेशन मास्टर लखनऊ में तलब

Mon, 19 Jun 2023 05:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 05:02 PM IST
सार

प्रतापगढ़ जंक्शन के पावर केविन में एक साथ दो स्टेशन मास्टर की ड्यूटी लगाई जाती है। एक स्टेशन मास्टर आने और जाने वाली ट्रेनों का लाइव लोकेशन कंप्यूटर पर देखते हैं तो दूसरा कौन सी ट्रेन किस खाली प्लेट फार्म पर लेना है उसका ट्रैक बदलते हैं।

विज्ञापन
Two station masters who took the Kashivishwanath Express on the track of the goods train were summoned in Luck
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिसा की तरह बेल्हा में रेल हादसा होते-होते टल गया। शुक्रवार की आधी रात जंक्शन के पावर केबिन पर तैनात दो-दो स्टेशन मास्टर की बड़ी चूक सामने आई है। काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस को मालगाड़ी वाले ट्रैक पर स्टेशन मास्टर ने ले लिया। जानकारी होने पर डीआरएम ने इस मामले में जांच बैठा दिया। दोनों स्टेशन मास्टरों को लखनऊ तलब कर लिया गया है। जबकि स्टेशन अधीक्षक को बयान लेने के लिए बुलाया गया है। इससे रेल अफसरों में फिर एक बार खलबली मच गई।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जंक्शन के पावर केविन में एक साथ दो स्टेशन मास्टर की ड्यूटी लगाई जाती है। एक स्टेशन मास्टर आने और जाने वाली ट्रेनों का लाइव लोकेशन कंप्यूटर पर देखते हैं तो दूसरा कौन सी ट्रेन किस खाली प्लेट फार्म पर लेना है उसका ट्रैक बदलते हैं। इसके बावजूद दिल्ली से चलकर वाराणसी को जाने वाली काशीविश्वनाथ शुक्रवार रात 12 बजे चिलबिला जंक्शन पर पहुंची तो रेलवे कंट्रोल ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर प्रतापगढ़ को भी दिया।

विज्ञापन

स्टेशन मास्टर कंट्रोल की सूचना को भूल गया। काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस को मालगाड़ी समझकर चार और पांच नंबर के बीच बने लूप लाइन (मालगाड़ी वाले ट्रैक) पर ले लिया। गनीमत रही कि इस ट्रैक पर मालगाड़ी पहले से नहीं खड़ी थी। महकमे में चर्चा है कि यदि मालगाड़ी या फिर ट्रेन का इंजन खड़ा होता तो ओडिसा जैसे ट्रेन हादसा प्रतापगढ़ में हो सकता था। काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस के चालक सिग्नल मिलने के बाद ट्रेन लेकर सीधे लूप लाइन पर पहुंचा। लाल बत्ती जलते देख उसने ट्रेन को रोक दिया। इससे ट्रेन में सवार और प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्री परेशान हो गए।

चालक और गार्ड परेशान हो गए। स्टेशन मास्टर को सूचना देने के साथ कंट्रोल को सूचित कर दिए। जानकारी मिलते ही रेल अफसरों में फिर एक बार खलबली मच गई। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीआरएम एसके सापरा ने दोनों स्टेशन मास्टसों को लखनऊ तलब कर लिया। बयान लेने के लिए स्टेशन अधीक्षक को भी बुलाया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि इतनी बड़ी चूक स्टेशन मास्टर से पहली बार हुई है। हालांकि चर्चा है कि स्टेशन मास्टर ने अपनी चूक को भी स्वीकार कर लिया है। विभाग स्टेशन मास्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है इसके बारे अफसर से लेकर कर्मचारी कुछ बोल नहीं रहे हैं।

मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने तक किसी को दोष करार नहीं कहा जा सकता है। पूरा मामला समझने के बाद जिसकी गलती सामने आएगी उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई जरूर किया जाएगा। - एसके सापरा, मंडल रेल प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed