{"_id":"65ea1bfdc9919cb18d064d3c","slug":"two-special-trains-will-run-via-pratapgarh-on-holi-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-113501-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: होली पर प्रतापगढ़ होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: होली पर प्रतापगढ़ होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
Fri, 08 Mar 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
होली को अभी 16 दिन शेष हैं, लेकिन दिल्ली से प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेनों में बुकिंग फुल हो चुकी है। इससे दिल्ली से लोगों को त्योहार पर घर लौटने में परेशानी उठानी पड़ेगी। समस्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने मां बेल्हादेवी देवी प्रतापगढ़ जंक्शन के रास्ते दो होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है।
होली का त्योहार 25 मार्च को है। अभी से मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर चलने वाली काशी विश्वनाथ, पद्मावत, नीलांचल और अर्चना एक्सप्रेस में बुकिंग फुल हो चुकी है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से बनारस और जम्मू से बनारस के बीच दो होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 21 से 31 मार्च तक एक ट्रेन तो दूसरी ट्रेन 24 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगी।
दोनों ट्रेनें लखनऊ, प्रतापगढ़ होकर गुजरेंगी। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि (04080-79) दिल्ली-बनारस-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 21 मार्च से प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को शाम 7:30 बजे चलेगी। सुबह 6:35 बजे प्रतापगढ़ होते हुए 9:45 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में (04079) बनारस-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को शाम 6:20 बजे चलेगी।
विज्ञापन
रात 10 बजे प्रतापगढ़ होते हुए दिल्ली जाएगी। (01654) श्री माता वैष्णो देवी-बनारस स्पेशल एक्सप्रेस 24 से 31 मार्च तक सिर्फ सोमवार को कटरा से रात 11:35 बजे चलेगी। अगले दिन रात पौने नौ बजे प्रतापगढ़ होते हुए रात 12 बजे बनारस पहुंचाएगी। वापसी में (01653) बनारस-श्री माता वैष्णो देवी स्पेशल एक्सप्रेस 24 से 31 मार्च तक सिर्फ मंगलवार को सुबह 5:30 बजे चलेगी। सुबह 9.45 बजे प्रतापगढ़ होते हुए अगले दिन सुबह 8:30 बजे जम्मूतवी व सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी।