{"_id":"6ae0e6bfc96ee20ae20e8900","slug":"two-printers-at-the-womens-hospital-are-out-of-order-registration-slips-are-being-issued-at-a-single-counter-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-181053-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महिला अस्पताल के दो प्रिंटर खराब, एक ही काउंटर पर मिल रहा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महिला अस्पताल के दो प्रिंटर खराब, एक ही काउंटर पर मिल रहा पर्चा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला अस्पताल में दो प्रिंटर खराब होने से मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत हो रही है। सप्ताह भर से तीन में से एक काउंटर पर ओपीडी पर्ची बन रही है। इससे लंबी लाइन लग रही है। घंटों इंतजार के बाद पर्ची मिल रही है।
मंगलवार दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में करीब 550 मरीज आए थे। एक ही पर्ची काउंटर होने के कारण मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। सुबह नौ बजे आए मरीजों को 11 बजे तक पर्ची के लिए इंतजार करना पड़ा।
इसके बाद डॉक्टर को दिखाने और खून जांच के रजिस्ट्रेशन पर भी लंबी कतार रही। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। सीएमएस डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि खराब प्रिंटरों की जानकारी प्राचार्य को दे दी गई है। दो नए प्रिंटर की मांग की गई है। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से बढ़ गए मरीज
महिला अस्पताल की रोजाना ओपीडी औसतन तीन सौ के करीब थी। बदलते मौसम के चलते इन दिनों ओपीडी में साढ़े पांच से छह सौ मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
बोले मरीज-
- सुबह आठ बजे आई थी। 12 बजने वाले हैं अब तक खून जांच के लिए लाइन में लगी हूं। - रूपा, डेरवा
- तीन काउंटर हैं, एक ही चल रहा है। डेढ़ घंटे से परेशान हूं। इलाज कराने के बाद घर भी लौटना है।- रीना शर्मा, परशुरामपुर