फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two people injured in road accident died during treatment

Pratapgarh News: सड़क हादसे में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत

Mon, 12 Aug 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 12 Aug 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Two people injured in road accident died during treatment
तीन अगस्त को शादी में खाना बनाकर लौट रहे युवक और बुजुर्ग को प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर वाहन ने टक्कर मार दी थी। दोनों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि हालत बिगड़ने पर युवक को लखनऊ रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जोरई का पुरवा पिंगरी गांव निवासी अमरजीत यादव (32) शादी विवाह में ऑर्डर पर खाना बनाने का काम करते थे। तीन अगस्त को वह महेशगंज थाना क्षेत्र के दुबवापुर पटना निवासी बाबूलाल यादव (60) के साथ घर लौट रहे थे। तुलसी इंटर काॅलेज के समीप के प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर अनियंत्रित वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोग दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन दोनों को एसआरएन ले गए। हालत गंभीर होने पर अमरजीत को शुक्रवार को लखनऊ रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि शनिवार को बाबूलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed