फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two people, including teacher, knife knives, serious

शिक्षक समेत दो लोगों को घोंपा चाकू, गंभीर

Sat, 25 May 2019 01:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 May 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two people, including teacher, knife knives, serious
knife

बारात में डीजे पर डांस को लेकर हुई कहासुनी से नाराज युवकों ने शिक्षक व उसके साथी को चाकू घोंप दिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


पट्टी कोतवाली के किठौली गांव निवासी रामदुलार कहार के पुत्र की बारात गुरुवार को आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अरैला गांव निवासी शिव बहादुर के यहां गई थी । बारात में शामिल होने के लिए गांव के रहने वाले शिक्षक अमरेश पांडेय बाइक से अपने दोस्त संतोष के साथ गया था। बारात में डीजे पर डांस को लेकर कहासुनी होने लगी। मारपीट की नौबत आई तो शिक्षक  व उसके ने साथी बीचबचाव कर दिया। शिक्षक का आरोप है कि वह खाना खाने के बाद अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान अरैला गांव में ही कुछ बदमाश किस्म के युवकों ने रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता कि उस पर चाकू से हमला कर दिया। संतोष बीचबचाव करने पहुंचा तो बदमाशों ने उसे भी चाकू मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed