फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two people including railway worker died after being hit by a train

ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी समेत दो की गई जान, हत्या की आशंका

Thu, 14 Oct 2021 08:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Two people including railway worker died after being hit by a train
मृत धर्मेन्द्र कुमार पाल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
ट्रेन की चपेट ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। रेल कर्मचारी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार पाल (45) संडवाचंद्रिका ब्लॉक में सफाईकर्मी था। बृहस्पतिवार को दोपहर में वह जंक्शन पर आरपीएफ थाने के समीप अवैध क्रासिंग पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसकी जेब में मिले कार्ड से उसकी शिनाख्त की। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, अंतू थाना क्षेत्र के सेतापुर निवासी राजीव पाल (35) रेलवे में खलासी के पद पर कार्यरत था। चिलबिला रेलवे स्टेशन पर तैनात राजीव पाल वर्तमान में अंतू स्टेशन से संबद्ध था। चिलबिला में ही वह अपने परिवार के साथ रहता था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव जगेशरगंज रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर रेलवे लाइन पर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों में चर्चा है कि राजीव पाल को काम करने के लिए साथी अधिकारी व कर्मचारी दबाव बनाकर परेशान कर रहे थे। जीआरपी एसओ ने बताया कि आरोप लगाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक राजीव कुमार।  फाइल फोटो

मृतक राजीव कुमार। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed