फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two people including councilor's husband arrested for making illegal tickets

Pratapgarh News: अवैध टिकट बनाने वाले सभासद पति समेत दो लोग गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 23 Apr 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Two people including councilor's husband arrested for making illegal tickets
अवैध टिकट बनाने वाले सभासद पति समेत दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

- कोहड़ौर बाजार से आरपीएफ ने की कार्रवाई
- आरोपी के पास से दो लैपटॉप, मोबाइल फोन और 44 हजार का ई-टिकट बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
कोहड़ौर। अवैध टिकट बनाकर बेचने का धंधा करने वाले कोहड़ौर नगर पंचायत के सभासद पति समेत दो लोगों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल और कुछ टिकट भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

कोहड़ौर के सभासद संजू जायसवाल का पति पवन जायसवाल हैलो पॉइंट के नाम से साइबर कैफ का संचालन करता है। इसी के आड़ में वह आईआरसीटीसी के पर्सनल यूजर आइडी से टिकट बनाता था। उसी बाजार के रहने वाला रवि भी अवैध टिकट बनाकर रेल यात्रियों के हाथों बेचा करता था। जानकारी मिलने पर आरपीएफ ने सर्विलांस के जरिए सोमवार शाम दोनों आरोपियों तक पहुंच गई। उन्हें गिरफ्तार कर थाने लेकर लौट आई। आरपीएफ एसआई मंजीत ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और करीब 44 हजार रुपये का ई-टिकट बरामद हुआ है। इससे कोहड़ौर बाजार में खलबली मची है। बताया जा रहा है कि जन केंद्र संचालक आईआरसीटीसी से आईडी लेकर जुड़ जाते हैं। नियम यह है कि एक आइडी से एक महीने में अधिकतम छह ही टिकट बनाए जा सकते हैं। तत्काल टिकट की दलाली करने वाले एजेंट, अपने रिश्तेदार, दोस्त और अन्य के नाम पर मेल आइडी के जरिए आईआरसीटीसी की आईडी बनाते हैं। इसके बाद बिना रोकटोक रेल टिकट बनाने का धंधा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed