फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two people, including a woman who stole from a clothes shop, were sent to jail

Pratapgarh News: कपड़े की दुकान में चोरी करने वाली महिला समेत दो को भेजा जेल

Fri, 28 Jun 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 28 Jun 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman who stole from a clothes shop, were sent to jail
कपड़े की दुकान में चोरी करने वाली महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से चोरी किया गया लाखों रुपये का कपड़ा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में राजेंद्र प्रजापति उर्फ बजरंगी ने रेडीमेड कपड़े की दुकान खोल रखी है। 23 जून की शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात दुकान का शटर टेढ़ा कर चोरों ने लाखों रुपये की साड़ी, कपड़े संग 30 हजार रुपये उड़ा दिए थे। पीड़ित राजेंद्र प्रजापति उर्फ बजरंगी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने दुकान में हुई चोरी का सामान बेचने के लिए ले जाते समय बाजार के करीब रहने वाली ज्ञानमती पटेल के घर से चार बोरी रेडीमेड कपड़ा बरामद कर लिजया। जिसकी कीमत सवा लाख बताई जा रही है। टीम ने इसके बाद लालजी पटेल को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़ी गई ज्ञानमनी व लालजी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

--------------------
जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
कुंडा। जमीन के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ऊगापुर गांव निवासी संतलाल का पड़ोस के राम कृपाल से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। जिसे लेकर बुधवार को दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। जिसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। जिसमें एक पक्ष से 56 वर्षीय संतलाल उसकी 20 वर्षीय बेटी गौरी घायल हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष से राम कृपाल की बेटी अंतिमा, रूपा और पत्नी सोनी देवी घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराते हुए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed