फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two of those who will not vote rather arbitrary

दो जगह वोट देने वालों की नहीं चलेगी मनमानी

Tue, 10 Feb 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 10 Feb 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
शहर और गांव में रहकर दो जगह वोट देने वालों की मनमानी पर अंकुश लगाने की तैयारी चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची का भारत निर्वाचन आयोग के डेटाबेस से तैयार पंचायत मतदाता सूची के मिलान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो जगह के वोटरों की अलग से सूची तैयार होगी। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को बीएलओ की तैनाती का निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के डेटाबेस से तैयार पंचायत मतदाता सूची का राज्य निर्वाचन आयोग की पंचायत निर्वाचक नामावली से मिलान कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। तीन हजार वोटरों वाले गांवों में दो बीएलओ तैनात होंगे। विकासखंड के साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर तैयार मतदाता सूची को लेकर बीएलओ गांव में जाएंगे। गांव में बीएलओ दोनों सूचियों का मिलान करेंगे। सूची बनाने के दौरान बीएलओ यह ध्यान रखेगा कि किनका नाम दोनों सूची में है। ऐसे लोगों की अलग सूची तैयार होगी।
विज्ञापन


 इसके बाद बीएलओ ऐसे मतदाताओं का नाम खोजेंगे जिनका पंचायत मतदाता सूची में तो नाम है लेकिन आयोग की मतदाता सूची में नाम नहीं है या आयोग की मतदाता सूची में नाम है और पंचायत मतदाता सूची में नाम नहीं है। ऐसे लोगों की अलग से रिपोर्ट बनाई जाएगी। इसके बाद बीएलओ इन मतदाताओं की खोज खबर लेकर सत्यापन करेंगे। बीएलओ द्वारा तैयार दोनों सूचियों को पर्यवेक्षक देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सिलसिले में अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला ने सभी एसडीएम को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और बीडीओ को नोडल अधिकारी व एडीओ पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी बनाते हुए 16 फरवरी तक बीएलओ तैनात करने को कहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय एसपी बरनवाल ने बताया कि दोनों मतदाता सूची के मिलान के बाद दो जगह वोटर बनने वाले लोगों का नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिया जाएगा ताकि लोग एक ही स्थान पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed