फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two more people including army jawan corona infected

सेना के जवान समेत दो और लोग कोरोना संक्रमित

Sat, 11 Jul 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two more people including army jawan corona infected
हाटस्पाट क्षेत्र विवेकनगर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : PRATAPGARH
जिले में सेना के जवान समेत दो और लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अब कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 132 पहुंच गई है। इनमें 106 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 17 मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर, बेलखरनाथधाम के सांगापट्टी गांव में कोलकाता से आए युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसे 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन रहने के लिए घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिले में सेना का एक जवान कोरोना संक्रमित हो गया है। बुखार और खांसी की शिकायत मिलने पर उसने लखनऊ में अपनी जांच कराई। उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जवान के गांव के बारे में अभी स्वास्थ्य विभाग जानकारी नहीं जुटा सका है। वहीं सोरांव में रहने वाले जेठवारा के कटरागुलाब सिंह निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को तेज बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत थी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर उसकी जांच कराई थी। जिसमें उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है। अब तक जिले में कैबिनेट मंत्री समेत 132 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 106 लोग स्वस्थ हो गए हैं। नौ लोगों की मौत हो चुकी है। 17 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सांगापट्टी गांव के लोगों ने ली राहत की सांस
बाबा बेलखरनाथधाम ब्लाक के सांगापट्टी गांव में कोलकाता से आए युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। युवक को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। गांव का एक युवक अपने दोस्तों के साथ कंपनी में काम करने के लिए कोलकाता गया था। वहां कंपनी ने उसे कोरोना की जांच कराने के लिए कहा। उसका साथी कोरोना पॉजिटिव हो गया। इसके बाद युवक ने भी अपनी जांच कराई। रिपोर्ट आने में देर हुई तो गुरुवार को वह भागकर गांव आ गया। घर पहुंचते ही उसके मोबाइल पर कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आ गई। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना प्रधान को दी। प्रधान ने बेलखरनाथ सीएचसी की टीम बुलाकर उसे जिला अस्पताल भेजवा दिया। सीएमओ ने युवक का सैंपल लेकर जांच कराई। देर रात उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इस पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1082 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग जिले के 9086 लोगों का अब तक सैंपल लेकर जांच के लिए भेज चुका है। इनमें से 8004 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। 1082 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। शुक्रवार को 338 लोगों की रिपोर्ट आई। 300 लोगों का सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए भेजा।

दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। एक लखनऊ में है तो दूसरा प्रयागराज में। दोनों लंबे समय से प्रतापगढ़ नहीं आए हैं। हालांकि अपने जनपद के रहने वाले हैं। इसलिए पोर्टल पर इनका नाम अपडेट किया गया है। सांगापट्टी गांव के युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसे घर भेज दिया गया है।
डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed