फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two more corona positives found in Pratapgarh, number reached 76

प्रतापगढ़ में मिले दो और कोरोना पाजिटिव, संख्या पहुंची 76

Fri, 29 May 2020 11:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 May 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two more corona positives found in Pratapgarh, number reached 76
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
 जिले में शुक्रवार को फिर दो कोरोना पॉजिटिव मिले। जिससे अब संक्रमितों की संख्या 76 पहुंच गई है। जबकि 42 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मिले लोगों का यात्रा इतिहास खंगाल रहा है। 
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के दुंदा का पुरवा भावनपुर की रहने वाली एक महिला 15 मई को अहमदाबाद से अपने घर आई थी। बुधवार को तबियत खराब होने पर उसे प्रयागराज भेज दिया गया।
विज्ञापन


उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित निकली। वहीं दूसरी ओर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवढ़िया में मुंबई से एक युवक कुछ दिनों पहले आया था। स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल जांच के लिए भेजा था। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को मिली। रिपोर्ट पाजिटिव आते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में उसे उपचार के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा गया। जिले में अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 76 पहुंच चुकी है। जिसमे से 42 लोग रिकवर हो चुके हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित मिलने वाले लोगों के गांवों को हॉटस्पाट घोषित करने के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed