फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two killed, one injured in road accidents

Pratapgarh News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Mon, 25 Sep 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 25 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in road accidents
मृतक राम पियारे। फाइल फोटो
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

जेठवारा के भीखमपुर निवासी हरिओम गुप्ता (24) रविवार को अपने चचेरे भाई अंकित गुप्ता (21) के साथ डेढ़ साल की भांजी आरोही को लेकर पट्टी कोतवाली के गुलालपुर बहन रुचि के घर जा रहा था।
विज्ञापन

बाइक हरिओम चला रहा था। वाराणसी- लखनऊ राजमार्ग पर रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर खरहर के करीब सामने आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से हुए हादसे में हरिओम व अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। मासूम आरोही को मामूली चोट आई। आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। जबकि हरिओम का उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहड़ौर संवाददाता के अनुसार रविवार की सुबह कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बोलेरो ने धरौली मधुपुर निवासी फर्नीचर कारोबारी राम पियारे (70) की मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राम पियारे को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद भाग रहे बोलेरो चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक घर से दवा लेने के लिए निकला था। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उसके पांच बेटे हैं।

मामा ने दे दी अपनी जान मासूम भांजी को नहीं आने दी आंच
जेठवारा के भीखमपुर निवासी हरिओम की बहन रुचि की शादी पट्टी कोतवाली के गुलालपुर निवासी देवचंद गुप्ता के साथ हुई है। गणेशोत्सव के आयोजन में शामिल होने व भांजी को पहुंचाने के लिए हरिओम अपने चचेरे भाई अंकित को साथ लेकर घर से निकला था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मारी। उस समय मासूम भांजी को अंकित ने अपने गोद में लिए था। भांजी को चोट न लगे, इसके लिए उसे गोद में समेटे वह पीछे की ओर पलट गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। हर कोई चर्चा करता रहा कि भांजी को बचाने में मामा ने अपनी जान गंवा दी।

मृतक राम पियारे। फाइल फोटो

मृतक राम पियारे। फाइल फोटो

मृतक राम पियारे। फाइल फोटो

मृतक राम पियारे। फाइल फोटो

मृतक राम पियारे। फाइल फोटो

मृतक राम पियारे। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed