{"_id":"5f971c3a8ebc3e9bee593d8c","slug":"two-including-the-student-died-due-to-current-shock-pratapgarh-news-ald2899652171","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से छात्रा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से छात्रा समेत दो की मौत
विज्ञापन
करंट लगने से मृत छात्रा आंचल सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय में रविवार देर रात बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने बीए की छात्रा आंचल (18) की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। उधर, कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मिसरौली में सजे दुर्गापूजा पंडाल में करंट की चपेट में आने से लवकुश शर्मा (25) ने दम तोड़ दिया।
कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर निवासी सुरेश सिंह पूरे पांडेय में रहते हैं। उनकी बेटी आंचल (18) गांव के पास ही स्थित महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई।
रात करीब 12 बजे वह पंखा चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रही थी। तभी करंट की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर घर के लोग दौड़े और किसी तरह उसे तार से अलग किया। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल ले आया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजन बिलखने लगे।
विज्ञापन
उधर, कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मिसरौली में नवरात्र पर मां दुर्गा का पंडाल सजा था। रविवार की रात पूजा और आरती होने के बाद पंडाल बंद करने के लिए गांव का लवकुश शर्मा (25) बिजली की आपूर्ति बंद करने गया। इस दौरान वह करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। वहां मौजूद लोग उसे जिला अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लवकुश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

कोहडौर थाने के मिश्रौली गांव में दुर्गा पूजा पांडाल में करंट लगने से मृत युवक लवकुश वर्मा। फाइल फ- फोटो : PRATAPGARH