{"_id":"63f37e8a56e82248d40c179d","slug":"two-including-a-woman-died-after-being-hit-by-a-train-pratapgarh-news-c-3-1-61068-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित दो की मौत
Mon, 20 Feb 2023 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 20 Feb 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत
रानीगंज के पचरास व अंतू के लंगड़ा का पुरवा गांव के पास सोमवार की सुबह मिले शव
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी।
जगेशरगंज / रानीगंज। अलग-अलग हादसों में रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत हो गई। अंतू के पास मिले युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है।
प्रतापगढ़- लखनऊ रेलमार्ग पर अंतू थाना क्षेत्र के लंगड़ा का पुरवा गांव के पास सोमवार की सुबह अज्ञात 27 वर्षीय युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। हादसे का शिकार हुए युवक के शरीर पर चोट का कोई गहरा घाव भी नहीं था। ऐसे में लोग उसकी हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं। उसकी जेब में स्मैक की पुड़िया बरामद हुई है। इस कारण पुलिस को आत्महत्या की आशंका जता रही है। देर शाम तक शव की पहचान के लिए अंतू पुलिस गांव के लोगों से जानकारी जुटा रही थी।
प्रतापगढ़ - वाराणसी रेलमार्ग पर रानीगंज के पचरास गांव के पास सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के सजवार गांव की निर्मला पाल (58) का क्षत विक्षत शव ग्रामीणों ने देखा। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव की पहचान उसके पति राजराम पाल से कराई। परिजनों के अनुसार मृतका रविवार की शाम घर से दवा लेने पास की बाजार में जाने की जानकारी देकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। मृतका के दो बेटे, बेटी समेत परिजनों का हाल खराब है।