फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two girls caught cheating in inter English paper

इंटर अंग्रेजी के पेपर में नकल करते धराईं दो छात्राएं रस्टीकेट

Thu, 27 Feb 2020 12:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two girls caught cheating in inter English paper
डेरवा के भद्रेश्वर इंटर कालेज का निरीक्षण करते डीएम रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
बुधवार को यूपी बोर्ड की इंटर अंग्रेजी की परीक्षा में बाघराय स्थित एक कालेज में दो छात्राओं को नकल करते पकड़ लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक ने दोनों को रस्टीकेट कर दिया। परीक्षा में सख्ती के चलते 3959 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। परीक्षा केंद्रों की निगरानी में दिनभर सचल दल भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को दूसरी पाली में हाईस्कूल वाणिज्य व इंटर अंग्रेजी की परीक्षा थी। हाईस्ूकल वाणिज्य में कुल 139 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 104 बालक व 35 बालिकाएं थीं। जबकि इंटर अंग्रेजी के पेपर में कुल 44573 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने के लिए प्रदेशीय सचल दस्ते के साथ ही सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण करते रहे। वहीं नवागत जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार भी परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण को निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर केंद्र व्यवस्थापक की सघन तलाशी के दौरान बाघराय क्षेत्र के रामस्वरूप भारती इंटर कालेज में परीक्षा दे रहीं आरजेएस इंटर कालेज नारंगपुर की दो छात्राएं नकल सामग्री के साथ पकड़ ली गईं। एक के पास से गाइड के पन्ने मिले जबकि दूसरी के पास से नकल की पुर्जी।
केंद्र व्यवस्थापक शिवपूजन यादव ने दोनों को रस्टीकेट कर दिया। इंटर में पंजीकृत 27237 बालकों के सापेक्ष 24157 बालक उपस्थित पंजीकृत 17336 बालिकाओं के सापेक्ष 16457 उपस्थित रहीं। परीक्षा में कुल 44573 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3959 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि हाईस्कूल वाणिज्य 139 के सापेक्ष 32 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र में अव्यवस्था देख भड़के डीएम, डीआईओएस से मांगा स्पष्टीकरण
बुधवार को दूसरी पाली की इंटर अंग्रेजी की परीक्षा का नवागत जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने जायजा लिया। डीएम ने कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। भदेश्वर इंटर कालेज डेरवा में परीक्षा कक्ष में अंधेरा पसरा था। ड्यूटी पर तैनात शिक्षक अपना परिचय पत्र भी नहीं लगाए थे।

जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। जिला विद्यालय निरीक्षक से उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही 3 कक्ष निरीक्षक प्राची बघेल प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर, सत्येंद्र बहादुर सिंह इंटर कालेज राजापुर व मो. अख्तर प्राथमिक विद्यालय डेरवा के अनुपस्थित मिलने पर उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

जीआईसी में यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम में परीक्षा केन्द्र की निगरानी करते आपरेटर।

जीआईसी में यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम में परीक्षा केन्द्र की निगरानी करते आपरेटर।- फोटो : PRATAPGARH

जीआईसी में यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा देने आये छात्रों की गेट पर तलाशी लेते शिक्षक।

जीआईसी में यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा देने आये छात्रों की गेट पर तलाशी लेते शिक्षक।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed