फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two girl students caught copying, expelled

प्रतापगढ़: नकल करते पकड़ी गई दो छात्रा, निष्कासित

Tue, 14 Feb 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 14 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two girl students caught copying, expelled
बीएड परीक्षा के पहले ही दिन मंगलवार को परीक्षा केंद्र हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज लालगंज के केंद्राध्यक्ष ने नकल करने पर दो छात्राओं को निष्कासित कर दिया। वहीं 27 परीक्षािर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह(रज्जू भैया) विश्वविद्यालय की बीएड की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक हुई। मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। कक्ष निरीक्षकों ने सीटिंग प्लान के आधार पर परीक्षार्थियों को बैठाकर परीक्षा कराई।
विज्ञापन

पहली पाली में बीएड प्रथम सेमेस्टर जबकि दूसरी पाली बीएड थर्ड सेमेस्टर के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज लालगंज परीक्षा केंद्र पहली पाली बीएड प्रथम सेमेस्टर की दो छात्रा अनुचित साधन का प्रयोग कर नकल कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आंतरिक सचल दल ने दोनों छात्राओं को नकल सामग्री के साथ पकड़ लिया। इसके बाद केंद्राध्यक्ष ने दोनों छात्राओं को निष्कासित कर दिया। वहीं, पीबीपीजी कॉलेज में 16, हेमवती नंदन बहुगुणा कॉलेज में आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इधर, एमडीपीजी कॉलेज में 12 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed