फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two fraudsters arrested for siphoning off money from accounts on the pretext of providing loans

Pratapgarh News: लोन दिलाने के बहाने खाते से रुपये उड़ाने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 20 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two fraudsters arrested for siphoning off money from accounts on the pretext of providing loans
लोन दिलाने के बहाने खाते से रुपये उड़ाने वाले दो जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आईटी एक्ट में लिखापढ़ी के बाद दोनों का चालान न्यायालय भेजा गया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर आईपीएस प्रशांत राज ने बताया कि शहर के दहिलामऊ निवासी आजम अली के साथ गत दिनों कुछ लोगों ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी थी। उसके दस्तावेज, बैंक खाता, पासबुक व एटीएम लेकर खाते में अपना मोबाइल नंबर डालते हुए एटीएम को एक्टिवेट कर पासवर्ड बनाते हुए रुपये उड़ा दिए गए।
विज्ञापन

शिकायत पर साइबर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बृहस्पतिवार भोर में भुलियापुर निवासी दानिश व पल्टन बाजार निवासी उमेर अशफाक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने आजम अली से ठगी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने खातों में ज्यादा हुए ट्रांजेक्शन व खातों पर फ्राड से संबंधित शिकायतों के बारे में कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed