फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two died including teacher, 259 people tested covid positive

शिक्षक समेत दो की मौत, 259 नए संक्रमित

Wed, 28 Apr 2021 01:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
two died including teacher, 259 people tested covid positive
प्रतापगढ़। बेल्हा में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। मंगलवार को 24 घंटे के भीतर जिले में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 259 नए कोरोना संक्रमित मिले। दो महिलाओं समेत तीन कोरोना संदिग्ध मरीजों ने एलटू अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसर पुष्टी करने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

संक्रमित मिले ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।शहर से सटे चकबनतोड़ के रहने वाले एक शिक्षक तीन दिनों पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे। वह प्रयागराज में भर्ती थे। इलाज के दौरान वहीं पर दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, शहर के एक अधेड़ ने इलाज के दौरान कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन और लोगों की कोविड अस्पताल में मौत हुई है, मगर स्वास्थ्य विभाग इनकार कर रहा है। एलटू के नोडल अफसर ने मौत की जानकारी से ही इनकार कर दिया। उधर, जिला अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज समेत 259 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चौकी इंचार्ज होम आइसोलेशन में हैं। रानीगंज में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कुंडा और रानीगंज में कोरोना मरीजों को भर्ती करने की तैयारी
प्रतापगढ़। कोरोना का दूसरा चरण कहर बरपा रहा है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग के अफसर रानीगंज और कुंडा में संक्रमितों को भर्ती कर इलाज करने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलटू अस्पताल में महज 45 मरीजों को भर्ती कर इलाज करने की व्यवस्था है। ऐसे में गंभीर रोगियों का सही से इलाज नहीं हो पा रहा है। शासन के निर्देश के बाद सीएमओ अब रानीगंज ट्रामासेंटर और कुंडा सीएचसी में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर इलाज करने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

रेलवे स्टेशन को किया गया सैनिटाइज
प्रतापगढ़। रेलवे स्टेशन परिसर के साथ कार्यालयों को मंगलवार को सैनिटाइज किया गया। रेलवे के चार गार्ड समेत 14 लोग कोरोना संक्रमित हैं। इससे रेलकर्मी भी सहमे हुए हैं। मंगलवार केे स्टेशन परिसर के साथ ही एक-एक कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed