फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two died in road accident

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत

Thu, 12 Dec 2019 08:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
प्रतापगढ़। ईंट-भट्ठे पर बालू गिराकर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जेसीबी की मदद से हटवाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के अचलपुर कादीपुर निवासी शिवबरन वर्मा (32) पुत्र मेवालाल वर्मा गांव के ही हकीमुद्दीन उर्फ लौट का ट्रैक्टर चलाता था। बुधवार की देर शाम वह ट्रैक्टर-ट्राली पर सई नदी की बालू लादकर रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज स्थित ईंट-भट्ठा गया था। वहां बालू गिराने के बाद के बाद वह साथी मजदूर बनारसी (50) के साथ लौट रहा था। भागीपुर के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पलट गया। बनारसी के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकलने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

चालक शिवबरन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अस्पताल लेकर पहुंचने से पहले चालक ने भी दम तोड़ दिया। इधर, घटना की जानकारी घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। रानीगंज थानाध्यक्ष का कहना है कि हादसे में दोनों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से छिना पिता का साया
ट्रैक्टर चालक शिवबरन के परिवार में पत्नी गुंजा और उसके तीन बच्चे हैं। उसकी मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। परिजनों ने बताया कि बड़ी बेेटी सौम्या, बेटा सौरभ और सबसे छोटा बेटा नन्हे पिता की मौत से अनजान हैं। पत्नी गुंजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई का आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक बुधवार की रात घर आकर शिवबरन को जबरन अपने साथ ले गए थे। चूंकि अंधेरा होने के बाद सई नदी की बालू निकालकर बेची जाती है। पुलिस से बचने के लिए बालू माफिया रात के अंधेरे में काम करते हैं।
10 साल से यहीं रह था बनारसी
मजदूर बनारसी मूलरूप से वाराणसी का रहने वाला था। वह पिछले 10 साल से प्रतापगढ़ में रह रहा था।वह अचलपुर कादीपुर के रहने वाले रामआसरे के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed