{"_id":"6088673f8ebc3e8dba090b13","slug":"two-died-in-road-accident-in-pratapgarh-pratapgarh-news-ald30496816","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
प्रतापगढ़। लालगंज कस्बे में सोमवार रात तिलक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे युवकों की बाइक सड़क पार कर रहे एक युवक से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे जानकारी मिलने पर मृतकों के घर में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज कोतवाली के सलेमभदारी निवासी संजय वर्मा (25) सोमवार को बेलहा गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गया था। उसके साथ उसका बहनोई धर्मेंद्र (27) निवासी भौरामबोझी भी था। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। लालगंज अझारा में भगवत्तदत्त कॉलेज के करीब सड़क पार कर रहे मोहम्मद इरफान (25) को टक्कर मारने के बाद बाइकसवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। तीनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां धर्मेंद्र व इरफान ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को डॉक्टरों ने प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी होने पर मृतकों के परिजन रात में ही रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। मृतक इरफान के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
कुएं में गिरने से युवती की मौत
प्रतापगढ़। मवेशी चराने के दौरान कुएं में गिरने से सरिता यादव (18) की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने युवती का शव बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के झाऊलाल का पुरवा निवासी श्यामलाल यादव की पुत्री सरिता सोमवार को मवेशी चराने खेत की ओर गई थी। इसी बीज खेत के करीब ही बिना मुंडेर के कुएं में वह गिर गई। चरवाहों के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों के अनुसार उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। संवाद