फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two death and two injured in highway accident

बनारस-लखनऊ हाइवे पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो लोग घायल

Thu, 18 Jul 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two death and two injured in highway accident
accident
हाइवे पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल
विज्ञापन

रानीगंज के गाजी का बाग और नगर कोतवाली के भुपियामऊ ओवरब्रिज पर हुआ हादसा
रानीगंज/राजगढ़। बनारस-लखनऊ मार्ग पर स्थित रानीगंज थाना के गाजी का बाग में पिकअप और टैंकर में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं नगर कोतवाली के भुपियामऊ ओवरब्रिज पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बाराबंकी निवासी 21 वर्षीय नसीम पिकअप चलाता था। वह खलासी ताहिर के साथ बुधवार को वाराणसी से पिकअप लेकर प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। रानीगंज थाना के गाजी का बाग के पास पिकअप की सामने से आ रहे टैंकर से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने गौरा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पिकअप चालक नसीम को मृत घोषित कर दिया। खलासी को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, नगर कोतवाली के राजापुर आउवार निवासी अरविंद पटेल बुधवार की शाम वीरेंद्र पटेल के साथ बाइक से कटरा चौराहे की ओर जा रहा था। लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर भुपियामऊ चौराहे के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed