फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two children died due to drowning in the pond relatives went home from CHC taking the dead body in their arms due to non-availability of ambulance

Pratapgarh News : तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, एंबुलेंस न मिलने पर शव गोद में लेकर घर गए परिजन

Mon, 23 May 2022 02:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 May 2022 02:12 PM IST
सार

शव घर ले आने के लिए परिजनों ने एंबुलेंस की व्यवस्था करने के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से गुहार लगाई। काफी समय बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस के न पहुंचने पर परिजन शवों को बाइक पर ही लादकर घर ले गए। यह दृश्य देखने वालों का दिल पसीज गया। लोग स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को कोसते नजर आए।

विज्ञापन
Two children died due to drowning in the pond relatives went home from CHC taking the dead body in their arms due to non-availability of ambulance
प्रतापगढ़ में एंबुलेंस न मिलने पर बाइक से शव घर ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आसपुर देवसरा इलाके के विनैका गांव में सोमवार को तालाब में नहा रहे दो बालक डूब गए। साथ रहे बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण उन्हें तालाब से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में बच्चों के शव ले जाने के लिए वाहन नहीं मिला। इस पर परिजन अस्पताल से उनके शव गोद में उठाकर ले गए। 

विज्ञापन


विनैका निवासी सियाराम गुप्ता का बेटा शनि (7) सोमवार की सुबह गांव के ही लालमणि गुप्ता के बेटे जिग्नेश (9) और कुछ अन्य बच्चों के साथ घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था। गांव के बाहर पहुंचने के बाद सभी बच्चे तालाब में नहाने लगे। इस दौरान गहरे पानी में जाने के कारण शनि और जिग्नेश डूबने लगे। यह देख साथ रहे बच्चे शोर मचाने लगे।
विज्ञापन



इस पर आसपास के ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों को किसी तरह बाहर निकाला। दोनों को सीएचसी अमरगढ़ ले जाय गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। अस्पताल से दोनों बच्चों के शव ले जाने के लिए शव वाहन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजन दोनों के शव गोद में उठाकर बाहर निकले। इसके बाद बाइक से उनके शव घर ले जाए गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सफाई देने लगे। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना था कि शव वाहन की व्यवस्था कराई जा रही थी। परिवार के लोग जल्दबाजी में शव लेकर चले गए। 


स्वास्थ्य विभाग के वाहन से ही दोनों बालकों को सीएचसी लाया गया था। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। झाड़फूंक कराने के चक्कर में परिजन जल्दबाजी में शव सीएचसी से लेकर चले गए।  - डॉ. आरसी यादव, सीएचसी अधीक्षक, अमरगढ़

तीसरी कक्षा के छात्र थे जिग्नेश और शनि, हमेशा रहते थे साथ 
आसपुर देवसरा के विनैका गांव में तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत की घटना से मातम पसरा है। मृतक जिग्नेश के पिता लालमणि गुप्ता गांव में ही चाय की दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बड़े भाई जिग्नेश की मौत से छोटा भाई कुणाल सदमे में है। वहीं दूसरी ओर, तालाब में डूबने से मरे शनि के पिता सियाराम गुप्ता की ढखवा बाजार में चाय की दुकान है।


शनि पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके चार भाई कंधई, किशन, गोविंद और रोहित हैं। शनि की मौत से सियाराम गुप्ता के परिवार में कोहराम मचा है। परिवार में सबसे छोटा होने की वजह से शनि सबका दुलारा था। मृतक शनि व जिग्नेश गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़त थे। दोनों हमेशा साथ रहते थे। उनकी मौत से गांव के लोग भी दुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed