फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two cars collide head-on, young man dies

दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत

Fri, 07 Jan 2022 07:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Two cars collide head-on, young man dies
मोहनगंज जेठवारा मार्ग पर पडवासी के समीप सड़क हादसे में घायलों के अस्पताल पहुंचने पर बिलखते परिज? - फोटो : PRATAPGARH
पड़वासी के करीब शुक्रवार की सुबह दो कारों में आमने-सामने हुई भिड़ंत में त्रिलोकपुर निवासी शिवम सिंह (22) की मौत हो गई। दोनों कारों में सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सभी को प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी शिवम सिंह शुक्रवार की सुबह पंजाब से घर आ रही मौसी शीला (50) निवासी मऊआइमा प्रयागराज को लेने के लिए कार लेकर रेलवे स्टेशन गया था। मौसी और उनके साथ आए अदालत सिंह (28) को कार में बैठाकर वह घर के लिए निकल पड़ा। जेठवारा थाना क्षेत्र के पड़वासी गांव के करीब सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

ठंड व बारिश की वजह से घरों में दुबके लोग तेज आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर भागे। दोनों कारों में फंसे लोगों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सूचना के बाद पहुंची एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डॉक्टरों ने शिवम सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत सिंह, शीला सिंह व दूसरी कार में सवार निहाल द्विवेदी (20) निवासी तोख का पुरवा सबलगढ़ डेरवा और कार चला रहे उसके रिश्तेदार आशुतोष शुक्ला (37) निवासी सहसों प्रयागराज की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंचे। घायल शीला की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराने के बाद आवागमन बहाल कराया।
बीमार बहन की देखभाल करने के आ रही थी शीला
शिवम सिंह की मां की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। बहन की सेवा करने के लिए बहन शीला पंजाब से चल पड़ी। ताकि बहन के ठीक होने तक वह देखभाल कर सकें। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। मां की देखभाल करने वाला शिवम सिंह सदा के लिए उनसे दूर चला गया और बहन शीला की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

विलंब से पहुंची पुलिस, घंटों लगा रहा जाम
जेठवारा के पड़वासी में दुर्घटना की जानकारी के बाद भी विलंब से पुलिस पहुंची। जिससे घंटों जाम लगा रहा। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में ग्रामीणों को मशक्कत का सामना करना पड़ा। यदि समय से पुलिस पहुंच जाती तो ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को पहले निकाला जा सकता था।

सड़क हादसे में घायल निहाल। संवाद

सड़क हादसे में घायल निहाल। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

सड़क हादसे में घायल महिला शीला। संवाद

सड़क हादसे में घायल महिला शीला। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

मोहनगंज जेठवारा मार्ग पर पडवासी के समीप आमने सामने की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार से घायल को निकालत?

मोहनगंज जेठवारा मार्ग पर पडवासी के समीप आमने सामने की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार से घायल को निकालत?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed