फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two candidates escaped from being cheated

ठगी का शिकार होने से बचे दो परीक्षार्थी

Mon, 27 Apr 2020 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two candidates escaped from being cheated
froud
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भले ही ठप है, मगर नंबर बढ़ाने के लिए ठगों का फोन छात्रों के पास आने लगा है। पीबी इंटर कालेज के दो छात्र सक्रियता के चलते ठगी का शिकार होने से बच गए।
विज्ञापन

सिटी स्थित पीबी इंटर कालेज के कक्षा बारह गणित वर्ग के छात्र अंकित मौर्या और जीव विज्ञान वर्ग के छात्र अर्पित सिंह के मोबाइल पर सोमवार को फोन आया कि अगर नंबर बढ़वाना है तो हमारे खाते में 5-5 हजार रुपये अविलंब भेज दीजिए।
विज्ञापन

अंकित ने जब पूछा कि आप कहां से बोल रहे हैं, तो फोन करने वाले ने अपने को यूपी बोर्ड का कर्मचारी बताते हुए छात्र के माता-पिता का नाम बताने के साथ ही सभी उसके विषयों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित ने अपने पास इतने रुपये नहीं होने की बात कहते हुए कहा कि एक हजार रुपये से काम चल सकता है, तो बताओ मैं खाते में डाल देता हूं। करीब 15 मिनट तक हुई वार्ता के दौरान वह एक हजार रुपये पर भी तैयार हो गया। अंकित ने रुपये भेजने के पहले अपने गणित के टीचर आशीष श्रीवास्तव को फोनकर पूरा वाकया सुनाया।

टीचर से रुपये नहीं देने की बात कहते हुए अन्य जिलों में हो रही ठगी की बात बताई। कालेज प्रिंसिपल डा. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि कालेज के दो छात्रों के पास फोन करके रुपये मांगे गए, मगर दोनों छात्र सक्रियता के चलते ठगी का शिकार होने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed