{"_id":"61101d688ebc3efcce39c568","slug":"two-candidates-caught-with-electronic-device-and-slip-in-tgt-exam-case-registered-pratapgarh-news-ald3129249128","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस व पर्ची के साथ पकड़े गए दो अभ्यर्थी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस व पर्ची के साथ पकड़े गए दो अभ्यर्थी, रिपोर्ट
Mon, 09 Aug 2021 12:34 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:34 AM IST
सार
उप्र माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की तरफ से रविवार को आयोजित टीजीटी की पहली पाली की परीक्षा में जीआईसी गेट पर चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ी गई।
विज्ञापन
जीआईसी में टीजीटी परीक्षा को आये परीक्षार्थी सूचना बोर्ड पर कक्ष संख्या देखते हुए। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
उप्र माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की तरफ से रविवार को आयोजित टीजीटी की पहली पाली की परीक्षा में जीआईसी गेट पर चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ी गई। वहीं, न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को नकल पर्ची के साथ पकड़ा गया। दोनों को परीक्षा से निष्कासित करने के बाद नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया। सचल दल के निरीक्षण से परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मचा रहा।
जिले में टीजीटी की परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को पहली पाली में शहर में कुल 13 केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 3804 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से शुरू हुई। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में गेट पर कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रवेश से पहले चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक महिला अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ ली गई।
प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह ने उसे परीक्षा से बहिष्कृत कर दिया। महिला अभ्यर्थी को पुलिस को सौंप दिया गया। डिवाइस के साथ पकड़ी गई परीक्षार्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, पहली पाली में स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार निलय ने शहर के न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान नकल करते हुए एक छात्र पर्ची के साथ पकड़ा गया। वह पैर के नीचे पर्ची दबाकर नकल कर रहा था। तलाशी के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार की नजर पर्ची पर पड़ गई।
विज्ञापन
उन्होंने उत्तर पुस्तिका के साथ पर्ची संलग्न कर रस्टीकेट की कार्रवाई की। दूसरी पाली की परीक्षा में 4756 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा नौ केंद्रों पर संपन्न हुई। दूसरी पाली की परीक्षा में भी सचल दल भ्रमण करते रहे। पहली पाली में हिंदी, गणित, संगीत गायन और कृषि विषय की परीक्षा थी, जबकि द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत वादन और उर्दू विषय की परीक्षा हुई। डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि महिला अभ्यर्थी के पास से इलेक्ट्रानिक डिवाइस मिली है। एक परीक्षार्थी के पास से परीक्षा देते समय पर्ची मिली। दोनों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जीजीआईसी से टीजीटी परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH