फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two accused of murdering a teenager in a love affair were sent to jail

Pratapgarh News: प्रेम-प्रसंग में किशोर की हत्या करने वाले दो आरोपी भेजे गए जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two accused of murdering a teenager in a love affair were sent to jail
कोतवाली देहात के राजापुर के विकास पटेल की प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। हत्या के दौरान मुख्य आरोपी नितिन सरोज के कई करीबी भी शामिल थे।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पकड़े गए जमुआरी निवासी निसार और कादीपुर पूरे हिरावन निवासी कुलदीप उर्फ रमेश 4 सितंबर को पृथ्वीगंज बाजार में थे। दोनों को नमकशायर के रहने वाले नितिन सरोज ने घर बुलाया। वहां पहले से ही कुलदीप व नितिन उनका इंतजार कर रहे थे। उसने विकास के बारे में बताते हुए कहा कि उसने परेशान कर रखा है। बहन से फोन पर बात करता है। उसका काम लगाना है। इसके बाद चारों बाइक से निकले।
विज्ञापन

कुछ देर बाद विकास को बाइक पर कुलदीप व पुनीत बैठाकर बाग में ले आए। सभी लोग गैस एजेंसी के पीछे भुइदहा कोड़री स्थित पुराने कुएं के पास पहुंचे। नितिन के साथ कुछ लोग और भी थे। सभी ने विकास को लात घूंसों से जमकर पीटा। अधमरा होने पर उसे कुएं में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी भाग निकले। मृतक विकास की मां श्यामा देवी ने पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के बाद नितिन, कुलदीप, निसार व बांकेलाल का नाम सामने आया। उनके खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित किया। निसार व बांकेलाल को मुंबई भागने के पहले पकड़कर जेल भेजा गया। वारदात को अंजाम देने वाले अन्य लोगों की जानकारी नितिन व कुलदीप को है। दोनों इनामी हत्यारोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया। पुलिस फरार आरोपियों के गुजरात व दिल्ली भागने की आशंका जता रही है।
इनसेट

विकास से आजिज आ चुका था नितिन
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी नितिन सरोज दो सितंबर को ही गुजरात से घर आया था। चार सितंबर को साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने के बाद वह चला गया। पूछताछ में निसार व कुलदीप ने बताया कि विकास आरोपी नितिन की बहन से फोन पर बात करने के साथ ही उसे छेड़ता था। अक्सर उसे व परिवार के लोगों को परेशान करता था। जिसकी खुन्नस में नितिन ने वारदात को अंजाम देने के लिए साथियों को बुलाया था।


देर रात तक पहुंचे पिता व भाई
विकास के हत्या की खबर सुनने के बाद पिता अहमदाबाद से तो भाई बंगलौर से घर के लिए निकले हैं। दोनों के देर रात तक घर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। विकास की मौत के सदमे में घर का चूल्हा नहीं जला। घटना से हर कोई हैरत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed