फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Twenty-seven years later, was formed Congress Committee

सत्ताइस साल बाद गठित हुई कांग्रेस की कमेटी

Fri, 26 Dec 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Dec 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस ने 27 साल बाद पदाधिकारियों की अधिकृत सूची जारी की है। जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी में युवाओं को स्थान दिया गया है। कपिल द्विवेदी की सक्रियता को देखकर शहर अध्यक्ष पद बरकरार रखा गया है। जबकि पूर्व सभासद प्रशांतदेव शुक्ल और पट्टी विधानसभा के संजय मिश्र को पहली बार कार्यकारिणी में शामिल करते हुए जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने 122 लोगों को कार्यकारिणी में स्थान दिया है। युवाओं को भी पद दिया गया है। जबकि बुजुर्ग   नेताओं को आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। श्याम शंकर मिश्र, मुश्ताक अहमद, अवधेश कुमार पटेल, अर्जुन प्रसाद पांडेय, डा.घनश्याम यादव, साधना सिंह, टीएन मिश्र, देवी शंकर पांडेय, मो.रफीक को उपाध्यक्ष, प्रशांतदेव शुक्ल, अनूप पांडेय, रवींद्र मिश्र, किरन पटेल, पशुपति उपाध्याय, राजेंद्र सिंह, सुरेश गौतम, मो.इरफान,  संजय मिश्र, बैजनाथ यादव को महासचिव, रामकृपाल यादव, अतुल सिंह, रामजीत सरोज, भानु प्रताप दुबे, अब्दुल रहमान, मो.माबूब, जय प्रकाश सरोज, सूर्य प्रकाश शुक्ला, विजय कुमार शुक्ला, किरन गुप्ता, उज्ज्वल शुक्ल, लव त्रिपाठी को सचिव बनाया गया है। प्रदेश महासचिव श्याम किशोर शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष मो.इसहाक खां, पीसीसी सदस्य रोहित शुक्ला, वकील परिषद के पूर्व अध्यक्ष आचार्य ओम प्रकाश मिश्र सहित 21 लोग  विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दो जनवरी से सदस्यता अभियान चलाकर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत पार्टी के रूप में उभरेगी।
विज्ञापन


17 विकास खंडों के 16 ब्लाकों में अध्यक्ष की ताजपोशी की गई है। अशोक कुमार सिंह संडवा चंद्रिका, सुरेश कुमार मिश्र सदर, महेंद्र प्रताप सिंह मंगरौरा, ज्ञान प्रताप सिंह गौरा, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव पट्टी, राम लवट यादव आसपुर देवसरा, धर्मेन्द्र तिवारी मानधाता, इंद्रानंद तिवारी लक्ष्मणपुर, अरविंद मिश्र बाबाबेलखरनाथधाम, डा.मोहीब उल्ला फारूकी विहार, माता प्रसाद कालाकांकर, कमलेश हरिजन बाबागंज, चंद्रजीत शुक्ल शिवगढ़, लालजी यादव रामपुर संग्रामगढ़, अशोक सिंह सांगीपुर और केडी मिश्र को लालगंज का  अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने अनुशासन पर जोर दिया है। कहा कि कार्यकारिणी बड़ी है। मगर सबको काम करना है। कांग्रेस को संघर्ष की जरूरत है। 2017 के चुनाव की तैयारी करनी है। सबको मिलकर काम करना है। जो लोग लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें पद से हटा दिया जाएगा। यह सबको बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed