फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Twelve-year-old girl was raped by calling her at home

बारह वर्षीय बालिका को घर में बुलाकर किया दुष्कर्म

Fri, 23 Apr 2021 01:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Twelve-year-old girl was raped by calling her at home
Twelve-year-old girl was raped by calling her at home
पट्टी। आसपुर देवसरा इलाके के एक गांव में पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय बालिका को बहाने से घर बुलाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुराचार किया। घटना के बाद वह बालिका को धमकी देते हुए फरार हो गया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। उसके परिवारीजन भी घर में ताला लगाकर गायब हैं। सूचना पर एएसपी पूर्वी बालिका का बयान दर्ज करने पहुंचे।
विज्ञापन

दुराचार की शिकार बालिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी सूरज ने दस दिन पूर्व उसे अपने घर में बुलाया। उससे घर के अंदर से बिस्तर लाने के लिए कहा। जैसे ही वह कमरे में गई कि पीछे से आए सूरज ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद धमकाकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसकी और उसके माता-पिता की हत्या की धमकी दी। सहमी बालिका ने घर में किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। कुछ दिनों बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बुधवार को परिजन उसे लेकर आसपुर देवसरा थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसकी तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह फरार मिला। उसके परिजन भी फरार हैं। घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र द्विवेदी गांव पहुंचे और पीड़िता का बयान दर्ज किया। एएसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed