फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   TV journalist Sulabh's wife got a job

टीवी पत्रकार सुलभ की पत्नी को मिली नगर पंचायत में नौकरी

Fri, 02 Jul 2021 12:48 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 02 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
TV journalist Sulabh's wife got a job
prayagraj news : पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
दिवंगत पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की पत्नी रेणुका श्रीवास्तव को नगर पंचायत कोहड़ौर में नौकरी मिल गई। बृहस्पतिवार को सदर विधायक राजकुमार पाल की मौजूदगी में उन्हें नगर पंचायत के ईओ ने सुपरवाइजर के पद पर तैनाती का पत्र थमाया। नगर कोतवाली के पश्चिमी सहोदरपुर स्टेशन रोड निवासी सुलभ श्रीवास्तव की 13 जून को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इस मामले में सुलभ की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। सदर विधायक ने सुलभ की पत्नी को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुलभ की पत्नी रेणुका श्रीवास्तव नगर पंचायत कोहड़ौर पहुंचीं। वहां सदर विधायक राजकुमार पाल की मौजूदगी में नगर पंचायत के ईओ सुशील कुमार रघुवंशी ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। उनकी तैनाती सुपरवाइजर के पद पर हुई है। सदर विधायक राजकुमार पाल ने रेणुका को भरोसा दिलाया कि उनकी हर संभव मदद होगी। अभी तक प्रशासन की ओर से सुलभ के परिवार के लोगों को कोई भी मदद नहीं मिल सकी है। इसे लेकर जल्द ही पत्रकार संगठन जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed