{"_id":"66aab7e42d77dcc5e50cc1a4","slug":"truck-owner-involved-in-wheat-embezzlement-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-121834-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गेहूं गबन की साजिश में शामिल ट्रक मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गेहूं गबन की साजिश में शामिल ट्रक मालिक गिरफ्तार
Thu, 01 Aug 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
हैदराबाद जाने के लिए ट्रक पर लदा 500 बोरी गेहूं गबन करने की साजिश में शामिल ट्रक मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जेठवारा के कुटिलिया डेरवा निवासी इरफान ने अपने साथियों के साथ ट्रक पर लदे गेहूं को चोरी से बेचने व बाद में लूट की घटना की सूचना पुलिस को देने की साजिश रची थी। पुलिस ने ट्रक व 50 बोरी के गेहूं के साथ मंगलवार को एक बदमाश कुलदीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल ट्रक मालिक इरफान को बुधवार की सुबह पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा। अभी घटना में शामिल पांच बदमाश फरार हैं। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।