फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Truck crushed girl going home from school

स्कूल से घर जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला

Thu, 11 Feb 2021 12:47 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed girl going home from school
मृत छात्रा शगुन यादव उर्फ सेजल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
कस्बे के बाईपास पर विद्यालय से घर लौट रही साइकिल सवार छात्रा सड़क किनारे खड़े ट्रक का दरवाजा अचानक खुलने से लगे झटके के चलते सड़क पर गिर पड़ी। इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर परिजन भी आ गए। शव लेने पहुंची पुलिस से परिजनों की झड़प हो गई। काफी समझाने के बाद करीब दो घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों ट्रकों के चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के परमीपट्टी गांव निवासी महेंद्र यादव की बेटी शगुन यादव उर्फ सेजल (15) कस्बे के बाईपास पर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा थी। बुधवार दोपहर लगभग एक बजे स्कूल बंद होने के बाद वह साइकिल से घर जा रही थी। एलआईसी ऑफिस के करीब पटरी पर खड़े ट्रक के चालक ने अचानक अपना गेट खोल दिया। इससे टकराकर छात्रा साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़ी। इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बदहवाश परिजन मौके पर पहुुंचे। इस बीच कोतवाली पुलिस भी आ गई। परिजन पुलिस के शव उठाने का विरोध करने लगे। इसके चलते करीब दो घंटे तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे काफी समझाने के बाद घरवाले पुलिस को शव सौंपने के लिए तैयार हुए। तब जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। मृतका के पिता महेंद्र यादव ने कोतवाली पुलिस को दोनों ट्रकों के चालकों के विरुद्ध तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों ट्रकों को पुलिस कोतवाली ले गई। मृतका शगुन उर्फ सेजल तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी दो छोटी बहनें सोनल और नमिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी पर अतिक्रमण के चलते हुआ हादसा
कस्बे के साथ बाईपास पर भवन निर्माण सामाग्री के दुकानदारों ने सड़क की पटरी तक फैला रखा है। जिसके चलते जाम की समस्या तो होती है, लोग हादसों के भी शिकार हो रहे हैं। पटरी पर अतिक्रमण के चलते दो ट्रक आड़े-तिरक्षे खड़े थे। जिससे हादसा हुआ।

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में की तोड़फोड़हादसे में छात्रा की मौत के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। घटना से नाराज ग्रामीणों ने अपना गुस्सा ट्रक पर उतारा। पथराव कर उसके शीशे तोड़ डाले। कुछ लोग ट्रक में आग लगाने जा रहे थे, लेकिन संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed