Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Truck crashes into closed railway gate boom breaks

Pratapgarh News: बंद रेलवे फाटक से टकराया ट्रक, बूम टूटा

Mon, 02 Nov 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 02 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Truck crashes into closed railway gate boom breaks
रानीगंज में रेलवे क्रासिंग का बैरियर टूटने से लगा जाम। संवाद - फोटो : टूंडला में अहोई अष्टमी पर बच्चों को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करते माताएं संवाद
मां बाराही देवी स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग पर सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने फाटक के बूम में टक्कर मार दी, जिससे वह टूट गया।
विज्ञापन

गेटमैन ने मालगाड़ी के रवाना होने के कारण क्रॉसिंग बंद की थी। रानीगंज से पट्टी की ओर जा रहा ट्रक अचानक बंद हुए फाटक से टकरा गया। बूम टूटने की सूचना पर आरपीएफ का दल मौके पर पहुंचा। टीम ने तुरंत बूम लगाकर आवागमन को रोका। इसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। इससे रानीगंज-पट्टी मार्ग पर लंबा जाम लग गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक भाग गया है। घटना के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed