फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Truck collides with a tempo filled with children, one killed, four injured

बच्चों से भरे टेंपो में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Tue, 10 Dec 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with a tempo filled with children, one killed, four injured
बाघराय सीएचसी के पास स्कूली टेम्पो में ट्रक के टकराने से छात्र की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने रो - फोटो : PRATAPGARH
स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोडने जा रहे टेंपो में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। इसमें गंभीर रूप से घायल एक छात्र को डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने परिजनों के साथ सडक़ पर जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण 25 लाख रुपये मुआवजे के साथ ही जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े थे।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के बारों गांव के पास स्थित आरकेटी कान्वेंट स्कूल के बच्चे सोमवार दोपहर करीब 2 बजे छुट्टी होने के बाद विद्यालय के टेंपो में बैठकर घर जा रहे थे। जेठवारा-लालगोपालगंज मार्ग पर सीएचसी बाघराय के पास सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इसमें युवराज (12), एंजेल (10) पुत्र विजय केसरवानी निवासी बाघराय, लक्ष्मी (11) पुत्री यमुना प्रसाद निवासी सराय बबुइन, ओम मिश्रा (11) पुत्र सत्येंद्र मिश्रा निवासी पूरे शिवभीख, अंश उर्फ शिवा (10) पुत्र संतोष मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी को सीएचसी बाघराय में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर अंश मिश्रा उर्फ शिवा को डाक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय अंश की रास्ते में ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जेठवारा-लालगोपालगंज मार्ग जाम कर दिया। थोड़ी देर में शव पहुंचा तो परिजनों ने बीच रोड पर रख दिया। खबर पाकर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी, लेकिन ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि उन्हें 25 लाख रुपये मुआवजा, ड्राइवर और विद्यालय प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन डीएम से चाहिए। जब तक डीएम नहीं आते जाम नहीं हटाया जाएगा। खबर लिखे जाने तक लोग सडक़ पर डटे थे। रात तक जाम के चलते राहगीर परेशान रहे। मौके पर नायब तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला, सीओ सदर अरविंद वर्मा, प्रमुख अनुभव यादव लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे।

बाघराय सीएचसी के समीप सड़क हादसे में मृत छात्र अंश मिश्रा। फाइल फोटो

बाघराय सीएचसी के समीप सड़क हादसे में मृत छात्र अंश मिश्रा। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed