फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Troubled by the scandal, the student left the school

Pratapgarh News: शोहदे से परेशान छात्रा ने छोड़ दिया स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the scandal, the student left the school
शोहदे से परेशान छठी की छात्रा ने एक महीने से स्कूल जाना बंद कर दिया। कभी-कभार वह खेत की तरफ जाती थी तो शोहदा रास्ते में भी रोककर छेड़खानी करता था। डरी-सहमी छात्रा अपने घर में ही रहने को मजबूर हो गई। शनिवार को मामले की शिकायत पीड़िता के पिता ने पुलिस से की।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी गांव के ही स्कूल में छठी क्लास में पढ़ती है। छात्रा का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला शोहदा अक्सर उसके साथ छेड़खानी करता था। विरोध करने पर गालीगलौज करता था। मजबूरी में एक महीने पहले से उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। आरोप है कि जब कभी वह अपने खेत की ओर जाती थी तो आरोपी रास्ता रोककर छेड़खानी करता था। मजबूरन उसने यह बात परिजनों से बताई। शनिवार को किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस बाबत इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्ष के लोग रिश्ते में चचेरे भाई-बहन हैं। दोनों पक्षों ने सुलह-समझौता कर लिया है। आरोपी को हिदायत दी गई है कि दोबारा शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed