फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Trouble will go away, the exercise of overbridge on the new warehouse road will intensify

दूर होगी मुसीबत, नया माल गोदाम रोड पर ओवरब्रिज बनने की जगी आस

Tue, 13 Jul 2021 11:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Trouble will go away, the exercise of overbridge on the new warehouse road will intensify
नया मालगोदाम रोड क्रासिंग पर हर दिन लगने वाले भीषण जाम से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। इस क्रासिंग पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। रेल विभाग और सेतु निगम के संयुक्त सर्वे के बाद रेल मंत्रालय ने इसके लिए वित्तीय स्वीकृति भी दे दी है। ओवरब्रिज का निर्माण होने से न सिर्फ शहरियों की मुसीबत कम हो जाएगी बल्कि, आसपास के 36 गांवों के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नया मालगोदाम रोड क्रासिंग पर सांसद संगमलाल गुप्ता की पहल के बाद सर्वे कर रेल विभाग व सेतु निगम ने अपनी रिपोर्ट सरकार के पास भेज दी है। इस ओवरब्रिज के निर्माण पर करीब 94 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। कोरोना महामारी के चलते प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण पिछले साल खटाई में पड़ गया था।
विज्ञापन

आरओबी के निर्माण केे लिए फिर सांसद संगमलाल गुप्ता ने प्रयास तेज कर दिया। जिसके बाद फिर से सेतु व रेल विभाग की ओर से संयुक्त सर्वे कराया गया। अब रेल विभाग ने आरओबी को अपने पिंक बुक में दर्ज कर लिया। केंद्र सरकार की ओर से ओवरब्रिज निर्माण के लिए दोनों विभागों से संयुक्त प्रस्ताव मांगा गया। जिससे निर्माण पर खर्च होने वाली धनराशि स्वीकृत की जा सके। अब एक बार फिर नया मालगोदाम रोड पर ओवरब्रिज बनने की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक कॉलेज के सामने से बनेगा आरओबी
नया मालगोदाम रोड क्रासिंग पर बनने वाला ओवरब्रिज प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर तिलक कॉलेज के सामने से बनेगा। यह क्रासिंग पार करने के बाद उत्तरी व दक्षिण दो तरफ मुड़ जाएगा। क्रासिंग के बाद आरओबी को जोड़ने के लिए एक छोर रेलवे कालोनी तो दूसरा भंगवागांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पास तक जाएगा। ओवरब्रिज बनने से शहरियों के साथ ही गांव के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
जेलरोड क्रासिंग पर जाम की समस्या भी होगी दूर
नया मालगोदाम रोड पर ओवरब्रिज बन जाने से जेल रोड क्रासिंग पर लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी। रेलवे कालोनी तक बनने वाले पुल को जेल रोड-दिलीपपुर मार्ग से बाईपास के जरिए जोड़ने की तैयारी है। इसकी वजह से जेलरोड क्रासिंग से होकर गुजरने वाले वाहन बाईपास होकर भंगवाचुंगी से शहर में प्रवेश कर सकेंगे। इससे शहरियों को भी असुविधा का सामना नहीं करना होगा।
रेल व सेतु निगम की ओर से संयुक्त रिपोर्ट भेज दी गई है। आरओबी रेलवे की पिंक बुक में दर्ज हो चुका है। ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। प्रशांत सिंह, एक्सईएन, सेतुु निगम

प्रतापगढ़ का बदलाव मेरी प्राथमिकता है। इसलिए कोरोना महामारी के बावजूद रेल मंत्रालय व प्रदेश सरकार से प्रयास कर ओवरब्रिज स्वीकृत कराया है। नया मालगोदाम रोड पर ओवरब्रिज बनने से शहर का तेजी से विकास होगा। संगमलाल गुप्ता, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed