फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Trees fell in dust storm, mercury dropped

Pratapgarh News: धूल भरी आंधी में गिरे पेड़, लुढ़का पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Trees fell in dust storm, mercury dropped
बृहस्पतिवार सुबह आंधी से जिले के ग्रामीण अंचल में कई जगहों पर पेड़ गिर गए। आधे घंटे तक धूल भरी हवाएं चलती रहीं। बादलों की मौजूदगी से सुबह मौसम सुहावना हो गया। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले के मौसम ने बृहस्पतिवार सुबह अचानक से करवट बदली। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में हल्की बूंदाबांदी के साथ आंधी चली। सड़वा चंद्रिका धाम जाने वाली सड़क पर आंधी के कारण महुआ का पेड़ गिर गया। यहां घंटों आवागमन बाधित रहा। वहीं सदर, कटरा, लीलापुर, मोहनगंज, अमरौना, जेठवारा समेत अन्य कई ग्रामीण इलाकों में आंधी के कारण पेड़ व बिजली के तार गिर गए। तेज हवा में कच्चे आम के फल टूटकर गिर गए।
विज्ञापन

बादलाें और पुरवा हवा से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान में कमी आई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 24 घंटे में सामान्य तापमान में वृद्धि के आसार हैं। पुरवा हवाओं के कारण उमसभरी गर्मी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed