{"_id":"66202b7b5a92ecdd190117f4","slug":"tree-fell-on-electric-wire-railway-line-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-115612-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बिजली के तार पर गिरा पेड़, तीन घंटे तक बाधित रहा रेलमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बिजली के तार पर गिरा पेड़, तीन घंटे तक बाधित रहा रेलमार्ग
विज्ञापन
मां बेल्हादेवी-प्रयागराज रेल मार्ग पर स्थित दानपुर के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे रेलवे के बिजली तार पर एक पेड़ गिर गया। इलेक्ट्रिक लाइन क्षतिग्रस्त होने से रूट पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। इस बीच मां बेल्हादेवी जंक्शन से प्रयागराज को जा रही पीआरएल पैसेंजर को गोपालापुर तो तुलसी एक्सप्रेस को विश्वनाथगंज और यशवंतपुर को सेवाइत स्टेशन पर खड़ी रही। शाम चार बजे ट्रैक से पेड़ हटाकर ट्रेनों का आवागमन बहाल किया गया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
भुपियामऊ-विश्वनाथगंज के बीच दानपुर के पास दोपहर एक बजे तेज हवा से रेलवे ट्रैक किनारे स्थित एक पेड़ अचानक धराशायी हो गया। उसकी चपेट में आकर रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को ट्रैक से हटवाया और बिजली के क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत कराई। इस दौरान मां बेल्हादेवी-प्रयागराज रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। इसी बीच लखनऊ से प्रयागराज संगम जा रही पीआरएल पैसेंजर ट्रेन गोपालापुर के पास खड़ी हो गई। इस दौरान यात्रियों को परेशान होना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि मुंबई से मां बेल्हादेवी धाम आने वाली तुलसी एक्सप्रेस को विश्वनाथगंज में दो घंटे, यशवंतपुर एक्सप्रेस को सेवाइत स्टेशन पर दो घंटे रोका गया।
चार बजे के करीब ट्रैक से पेड़ हटाकर क्षतिग्रस्त विद्युत तारों को ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनाें का संचालन बहाल किया गया। इस दौरान भुपियामऊ चौकी प्रभारी मृत्युंजय पांडेय, आरपीएफ एसओ मनजीत डबास, वीरेंद्र कुमार आदि लोगों ने रेलवे से पावर सेक्शन इंचार्ज अवधेश कुमार तथा टी राजेश कुमार की देखरेख में कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक से गिरे पेड़ को हटवाया। शाम चार बजे यातायात बहाल होने के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ।