फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tree fell on electric line, Punjab mail stopped

Pratapgarh News: इलेक्ट्रिक लाइन पर गिरा पेड़, पंजाब मेल रोकी गई

Sun, 23 Jul 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 23 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on electric line, Punjab mail stopped
जगेसरगंज रेलवे स्टेशन से पहले रविवार को 12 बजे हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मकूनपुर। जगेसरगंज रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास रविवार को करीब 12 बजे लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक लाइन पर पेड़ गिरने से पंजाब मेल व जन सहायता स्पेशल ट्रेन को 20 मिनट रोकना पड़ा।
जगेसरगंज रेलवे स्टेशन से लखनऊ की ओर करीब 200 मीटर दूर लाइन पर पेड़ गिरते ही तेज आवाज के साथ पेड़ 25 हजार वोल्ट करंट लगते ही जलने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर कीमैन सुनील कुमार ने घटना की सूचना कंट्रोलरूम को दी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जंक्शन से इस बीच 12 बजकर 58 मिनट पर हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल भी जगेसरगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। घटना के बाद लगभग बीस मिनट तक जगेसरगंज स्टेशन पर पंजाब मेल को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर लखनऊ से वाराणसी जा रही जन सहायता स्पेशल ट्रेन को अंतू रेलवे स्टेशन पर रोका गया। रेल के कर्मचारियों ने पोल के आसपास पेड़ की डाल को हटाकर आवागमन बहाल कराया। मामले की सूचना पर पीडब्ल्यूआई जीतेंद्र कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जगेसरगंज स्टेशन के अधीक्षक रंजीत कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रैक पर बिजली के पोल पर जंगली हरा पेड़ गिर गया था। लगभग 20 मिनट तक ट्रेन का संचालन रोका गया था। घटना की जांच रिपोर्ट तैयार कर जंक्शन के अधिकारियों को भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed