फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tree branch collided with wire, power cut for three hours

Pratapgarh News: तार से टकराई पेड़ की डाल, तीन घंटे गुल रही बिजली

Mon, 21 Aug 2023 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 21 Aug 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
Tree branch collided with wire, power cut for three hours
दहिलामऊ उपकेंद्र बंद रहा, फुलवरिया गांव के पास मिली गड़बड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। भुपियामऊ 220 केवीए मेन उपकेंद्र से शहर के दहिलामऊ उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए की मेन लाइन में पेड़ की डाल टकराने से करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। ब्रेकडाउन लेने के बाद फुलवरिया गांव में गड़बड़ी पकड़ में आई। तब मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराई गई। भुपियामऊ उपकेंद्र से कटरा, बड़नपुर, फुलवरिया गांव होते हुए 33 केवीए की लाइन शहर के दहिलामऊ उपकेंद्र को आई है। रविवार को अचानक आई गड़बड़ी से करीब एक घंटे उपकेंद्र में ब्रेकडाउन हो गया था।
सोमवार की सुबह फुलवरिया गांव के पास मेन लाइन के तार में पेड़ की तीन डाल अलग-अलग स्थानों पर टकरा रही थीं। इसकी वजह से भुपियामऊ उपकेंद्र से दहिलामऊ उपकेंद्र को आने वाली लाइन का फीडर ट्रिप कर रहा था। सुबह नौ बजे से दस बजे तक सर्वे कर किसी तरह से गड़बड़ी खोजी गई।
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोग उमस भरी गर्मी में इधर-उधर घूमते रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने उपकेंद्र पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कर्मचारियों ने जल्द कार्रवाई की बात कही। टीम ने खोजबीन के बाद पेड़ की डालें कटवाईं। तब करीब एक बजे पूरी तरह से दहिलामऊ उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ टाऊन अजीत कुमार ने बताया कि दहिलामऊ को आने वाली 33 केवीए की लाइन से टकराने वाली पड़े की डालियां काटी गई हैं। मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।

...............

20 गांवों में पूरी रात गुल रही बत्ती, ग्रामीणों परेशान
बीरापुर। पांडेयतारा उपकेंद्र के नार्थ फीडर में खराबी के चलते रविवार की रात नौ बजे से सोमवार को सुबह दस बजे तक करीब 20 गांवों की आपूर्ति ठप रही। लोग परेशान रहे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। उपभोक्ता मुन्ना दुबे ,राधा कृष्ण मिश्रा, मुकेश ,शुभम, अमित आदि ने उपकेंद्र पर शिकायत की, लेकिन मरम्मत के प्रयास नहीं किए गए।

नार्थ फीडर से जुड़े जामताली ,चंडी गोविंदपुर, प्रेम नगर, बुडौरा,रामपुर,आधारगंज,नाजियापुर,बिंदागंज ,जरियारी सहित बीस गांवों बिजली गुल रहने से हजारों ग्रामीण परेशान रहे। पांडेय तारा उपकेंद्र के जेई सहदेव यादव ने बताया कि फीडर में खराबी की वजह से आपूर्ति ठप हुई थी। एक कर्मचारी के परिवार में किसी की मौत होने के कारण अन्य कर्मचारी उसी के साथ थे। खामी दूर करा दी गई है। शिकायतों का समय पर निस्तारण करने पर जोर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed