फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   treatment plant will make again

डूब गए 48 लाख, अब नए सिरे से बनेगा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट

Fri, 07 Sep 2018 12:33 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Fri, 07 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर में सई नदी के किनारे आठ साल पहले लगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पूरी तरह खराब हो गया है। सारे उपकरणों को जंग चट कर गया है। कुछ चोर उठा ले गए। जलनिगम की लापरवाही और घपलेबाजी के चलते इस योजना का लाभ शहरियों को अभी तक नहीं मिल सका। अब नए सिरे से पूना की कंपनी ने सर्वे करने के बाद 48 लाख का इस्टीमेट तैयार कर जलनिगम को सौंपा है। जिसकी धनराशि के लिए पत्र विभागीय अधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन


सपा के पूर्व सांसद अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी के प्रयास से शहरियों को सीवर योजना मिली। सई नदी के किनारे सबसे पहले सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना था। कुछ अवरोध के बाद आठ करोड़ की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनना शुरू हुआ। वर्ष 2010 में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो गया। कई सालों बाद शहर में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ जो अभी तक चल रहा है। जलनिगम की लापरवाही से अभी तक ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल तक नहीं शुरू हो सका। सदर बाजार चौराहे के पास पाइप लाइन को कनेक्ट किया जाना बाकी है। इन आठ सालों में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के उपकरण जंग खा गए। बहुत से उपकरण नशेड़ी चुरा ले गए। जिससे वह अपने नशे की पूर्ति कर लिए। प्लांट की देखरेख का जिम्मा पाने वाले जलनिगम के अधिकारी केवल औपचारिता ही निभाते रहे। प्लांट के अधिकांश उपकरण खराब हो गए थे।
विज्ञापन


जिनको बदलने के बाद ही प्लांट चालू हो सकता था। इसलिए प्लांट बनाने वाली पूना की कंपनी को जलनिगम ने बुलाया। टीम के इंजीनियरों ने सर्वे करने के बाद करीब 48 लाख के उपकरण को खराब बता दिया। सूत्रों की मानें तो बहुत से कलपुर्जे गायब भी थे। सभी उपकरण फिर से लगाने के बाद ही प्लांट चालू होने का भरोसा इंजीनियरों की टीम ने दिया। कंपनी के इस्टीमेट को जलनिगम ने मुख्य अभियंता जलनिगम को भेजा है ताकि जल्द से जल्द बजट जारी हो सके। इसके बाद सीवर ट्रीटमेंट प्लांट चालू करने की दिशा में काम प्रारंभ हो। फिलहाल इस साल भी शहरियों को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का लाभ मिलने की संभावना कम ही दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed