{"_id":"665cf5fd08b7cbb5180dae14","slug":"traveling-to-delhi-and-lucknow-can-be-expensive-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-118129-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महंगा हो सकता है दिल्ली और लखनऊ का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महंगा हो सकता है दिल्ली और लखनऊ का सफर
विज्ञापन
टोल टैक्स बढ़ने के कारण परिवहन निगम बसों से दिल्ली और लखनऊ का सफर तय करने वाले यात्रियों की जेब और ढीली हो सकती है। टोल टैक्स बढ़ने के कारण निगम किराया बढ़ाएगा। हालांकि इस संंबंध में शासन से कोई आदेश नहीं आया है।
एआरएम फाइनेंस राकेश कुमार ने बताया कि रविवार आधी रात से टोल टैक्स बढ़ जाएगा। किस टोल प्लाजा पर कितना टैक्स बढ़ रहा है इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। इसलिए अभी किराया नहीं बढ़ाया जा रहा है। दो दिन के अंदर किराये में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए अभी शासन से आदेश नहीं आया है। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़-प्रयागराज के बीच एक टोल बूथ पड़ता है।
इसलिए इस मार्ग पर किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। प्रतापगढ़-लखनऊ के बीच दो टोल बूथ तो दिल्ली के लिए पांच हैं। इसलिए दिल्ली के लिए दो रुपये तो लखनऊ के लिए एक रुपये किराया बढ़ाया जा सकता है। जबतक शासन से आदेश नहीं आता है तब तक किराया घटाने और बढ़ाने को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है।