फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Transport department is running with the help of dilapidated buses

Pratapgarh News: खटारा बसों के सहारे चल रहा परिवहन विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Transport department is running with the help of dilapidated buses
यात्रियों की सुविधा के लंबे दावे की हवा निकल गई। परिवहन विभाग की प्रयागराज जाने वाली बस स्टार्ट नहीं हुई और यात्रियों को उतरकर उसे काफी दूर तक धक्का लगाना पड़ा।
विज्ञापन

परिवहन निगम की एक बस रामगंज से आसपुर देवसरा वाया पट्टी मुख्यालय होते हुए प्रयागराज जाती है। सोमवार की सुबह 8:30 बजे चालक दयाराम गुप्ता और परिचालक आशीष बस लेकर पट्टी बस अड्डे पर पहुंचे।
विज्ञापन

दोबारा स्टार्ट करते समय बस चालू नहीं हुई। पहले तो चालक ने काफी प्रयास किया लेकिन जब कामयाबी नहीं मिली तो यात्रियों से बस को धक्का लगाने के लिए अनुरोध किया। यात्रियों द्वारा काफी दूर तक धक्का मारने के बाद बस किसी तरह स्टार्ट हुई, तब जाकर यात्री बस से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री रामसुमेर, मनोज ने बताया गया कि 3872 नंबर रजिस्ट्रेशन की बस नियमित आती थी। लेकिन रविवार को बस जब लौटी तो 0120 नंबर की बस भेज दी गई जो खटारा थी। जिसके चलते दिक्कत उठानी पड़ी। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed