फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Transport Corporation buses will run on the roads from June 1

एक जून से सड़कों पर दौडेंगी परिवहन निगम की बसें

Fri, 29 May 2020 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation buses will run on the roads from June 1
Transport Corporation buses will run on the roads from June 1
प्रतापगढ़। लॉकडाउन के 67 दिनों से बंद रोडवेज बसें एक जून से आम यात्रियों के लिए दौड़ना प्रारंभ कर देंगी। परिवहन निगम के अफसरों का पत्र आते ही डिपो में बसों को दुरुस्त करने का कार्य तेज कर दिया गया है। 55 सीटों वाली बसों में 30 यात्रियों के बैठने की अनुमति होगी। हालांकि बस में यात्रियों की संख्या कम होने पर किराया अधिक लिया जा सकता है। मगर डिपो के अफसर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में परिवहन निगम की बसें आम यात्रियों के लिए पूरी तरह बंद थी। परिवहन निगम की बसों का प्रयोग प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने में किया जाता था। मगर एक जून से सड़कों पर रोडवेज की बसों को दौड़ाने का फैसला हो गया है। लखनऊ के अफसरों ने पत्र भेजकर बसों के संचालन की सभी तैयारियों को पूरा करने को कहा है। 55 सीटों वाली बसों में सिर्फ 30 यात्रियों को ही बैठने की अनुमति होगी। अन्य प्रांतों में यात्रियों की संख्या कम होने पर किराया बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

मगर यूपी सरकार ने अभी तक ऐसा कोई निर्णय सार्वजनिक नहीं किया है। फिलहाल परिवहन निगम में यह तैयारी जोरों पर चल रही है। एआरएम एमआर भारती ने बताया कि एक जून से बसों को संचालित करने के लिए सावधान किया गया है। इसके चलते तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed